सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लेंगे संन्यास 

नई दिल्ली, 16 मई- भारतीय फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। वे अपना विदाई मैच अगले महीने कोलकाता में कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। सुनीत छेत्री लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम के कप्तान रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। आपको बता दें कि 39 साल के छेत्री ने अपने 20 साल के करियर में भारत के लिए 145 मैच खेले और 93 गोल किए।