ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होना तय है- धर्मेंद्र प्रधान

ओडिशा, 23 मई - केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होना तय है। भाजपा सभी 21 लोकसभा सीटें जीत रही है और राज्य में भी सत्ता परिवर्तन होगा, भाजपा की पहली बार ओडिशा में सरकार बनेगी क्योंकि पिछले 24 साल से यहां सत्ता में जो लोग बैठे हैं उन्होंने लोगों को निराश किया है।