चक्रवात रेमल: त्रिपुरा के दो जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी

नई दिल्ली, 27 मई - बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए 'चक्रवात रेमल' के संभावित प्रभाव को देखते हुए त्रिपुरा के दो जिलों सिपाहीजला और गुमती में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर राज्य के शेष छह जिलों में भी 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यहां चक्रवात रेमल के परिणामस्वरूप भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।