एक एक्टर का इस्तेमाल करके मेरा नकली वीडियो बनाया गया- सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़, 18 जून - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एक एक्टर का इस्तेमाल करके मेरा एक फेक वीडियो बनाया गया। धर्म के ठेकेदार बने लोगों ने मेरे खिलाफ ऑर्डर दिया और मुझे गुरु का गद्दार घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 1191 फ्रेम की जांच की गई, एक भी फ्रेम मुझसे मैच नहीं करता। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की हाइट मुझसे एक इंच ज़्यादा है। किसी को नहीं पता कि वीडियो कहां का है, कब बनाया गया। उन्होंने भक्तों से अपील की कि वे किसी भी गंदी चाल में न आएं।
#CM Bhagwant Mann

