दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया

नई दिल्ली, 29 मई- मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार दोपहर 2.30 बजे 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया। जोकि भारत में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया तापमान है।