PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे - शाइना एन.सी.

नई दिल्ली, 5 जून - भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। लोगों ने प्रधानमंत्री, भाजपा पर विश्वास किया। NDA की सरकार बनेगी, भाजपा की 240 सीट पूरे INDI गठबंधन से भी ज्यादा है। लोगों ने स्पष्ट रूप से PM मोदी पर विश्वास जताया है और हम विकसित भारत के लिए काम करेंगे। कोई पल्टू राम नहीं है एक विश्वासराम है और हर एक व्यक्ति और दल PM मोदी पर विश्वास करते हैं।