हिमाचल प्रदेश में 1500 से अधिक वन में आग लगने की घटनाएं दर्ज़

शिमला, 5 जून - हिमाचल प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजीव कुमार ने बताया, "इस बार गर्मी के मौसम में हिमाचल प्रदेश में 1500 से अधिक वन में आग लगने की घटनाएं दर्ज़ की गईं हैं। 13,000 हेक्टेयर वन भूमि इससे प्रभावित हुई है। कोई जान माल का नुकसान अभी तक रिपोर्ट नहीं हुआ है। जनता से अपील है कि वन संपदा को बचाने में वन विभाग का भरपूर सहयोग दें...आज भी 4-5 जगह आग लगने की घटना सामने आई है।"