मोदी सरकार 2.0 के वो 20 दिग्गज चेहरे, जिन्हें इस कैबिनेट में नहीं मिली जगह
नई दिल्ली, 9 जून- मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच दिल्ली में सियासी घमासान तेज हो गया है। फोन पर पहुंचे सांसद खुशी-खुशी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन जिन वरिष्ठ सांसदों का फोन नहीं आया उनको लेकर संशय की स्थिति है। इसमें बीजेपी के 20 दिग्गज नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिन्हें मोदी सरकार 2.0 में बेहद अहम जिम्मेदारियां दी गई थीं, लेकिन इस बार उनका नाम सूची से गायब है। अभी तक न तो उनका कोई फोन आया है और न ही वह प्रधानमंत्री आवास पर हुई उस बैठक में शामिल हुए हैं, जिसमें अजय भट्ट, साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, जनरल वी.के. सिंह, आर.के. सिंह आदि अन्य नेता हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।
#मोदी सरकार 2.0 के वो 20 दिग्गज चेहरे
# जिन्हें इस कैबिनेट में नहीं मिली जगह

