चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के अनुकूल चुनाव की रूपरेखा तैयार की - राहुल गांधी

वायनाड (केरल), 12 जून - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जब चुनाव शुरू हुआ तो भाजपा का समर्थन करने वाली मीडिया ने कहा कि उन्हें(भाजपा को) 400 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री '400 पार' कह रहे थे। उनके सभी वरिष्ठ नेता '400 पार' कह रहे थे। एक महीने के बाद वे '300 पार' कहने लगे। कुछ समय बाद '200 पार' और सभी ने चुनाव का परिणाम देखा। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं था। INDIA गठबंधन के खिलाफ पूरा मीडिया था। CBI, ED और पूरा प्रशासन हमारे खिलाफ था। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के अनुकूल चुनाव की रूपरेखा तैयार की...  तमाम प्रयासों के बाद भी प्रधानमंत्री वाराणसी में हार से बमुश्किल बच पाए। भाजपा अयोध्या तक में हार गई। वे(भाजपा) उत्तर प्रदेश में हार गए। वे इसलिए हारे क्योंकि वे भारत के विचार पर हमला कर रहे थे।"