डेरा श्री 108 संत सरवन दास सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री 

जालन्धर, 26 जून (मनजोत सिंह)- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जालंधर में डेरा श्री 108 संत सरवन दास सचखंड बल्ला में माथा टेका और डेरा प्रमुख श्री निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। हरियाणा के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि संत श्री निरंजन दास महाराज के मार्गदर्शन में समाज के लोगों को प्रभु नाम से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। संत श्री निरंजन दास के दिशा-निर्देशों के अनुरूप देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में समाज कल्याण एवं जनकल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा की पूरी लीडरशिप भी मौजूद थी।