विष्णु देव साय अयोध्या पहुंचे

अयोध्या, 13 जुलाई - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अयोध्या पहुंचे। वे पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम लला के दर्शन करने जाएंगे।  उन्होंने कहा, "हम छत्तीसगढ़ से आए हैं, छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की नगरी है। पूरा मंत्रिमंडल आज भगवान राम लला के दर्शन के लिए आया है, हम उनसे छत्तीसगढ़ की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।