AAP के झूठ के सामने मैं डटी रहूंगी - बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली, 21 जुलाई - भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि सोमनाथ भारती की हार हुई है न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि मालवीय नगर विधानसभा में भी जहां से वे मौजूदा विधायक हैं। स्वभाविक बात है कि उन्हें अपनी हार पचाने में मुश्किल हो रही है। विधायक सोमनाथ भारती के असत्य और AAP के झूठ के सामने मैं डटी रहूंगी। AAP नेता सोमनाथ भारती ने लोकसभा चुनाव 2024 में कथित भ्रष्ट आचरण के आधार पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती दी है।