यह बजट बहुत निराशाजनक है - मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली, 23 जुलाई - केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह बजट बहुत निराशाजनक बजट है। अपने सिंहासन को बचाने के लिए यह बजट लाया गया है। किसानों के लिए हमारी MSP को लेकर अपेक्षा थी वो इसमें नहीं है। रेल को लेकर जितनी दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेलवे बजट भी काफी कमजोर बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल में बाढ़ की स्थिति है। उसे लेकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।