अकाली दल ने कोर कमेटी को की भंग, सुखबीर सिंह बादल को पार्टी को पुनर्गठित करने का मिला अधिकार

चंडीगढ़, 23 जुलाई- पार्टी की कार्यसमिति ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल को पार्टी संगठन को पुनर्गठित करने के लिए अधिकार दिया गया है। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष ने आज चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ विस्तार से चर्चा की। पार्टी की कोर कमेटी को भंग करने का फैसला लिया गया। जल्द ही इसका पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने चार उपचुनावों को लेकर भी चर्चा की।