अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना


जम्मू:9 अगस्त दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार को 390 से अधिक श्रद्धालुओं का एक नया जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से 14 वाहनों के काफिले में 398 तीर्थयात्रियों का 42वां जत्था तड़के तीन बजकर 26 मिनट पर रवाना हुआ।