कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न नेतृत्व - सीएम नायब सिंह सैनी

जींद, 1 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि इनका (कांग्रेस पार्टी) तो खाता खुलना भी मुश्किल हो जाएगा जिस प्रकार की स्थिति हरियाणा में कांग्रेस के लिए बन रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसाब मानते फिर रहे हैं उन्हें लेकर एक बात याद आती है कि जिनके खुद के खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। ये लोग लोगों को सुविधाएं देने नहीं बल्कि हरियाणा में भ्रष्टाचार करने आते हैं। ये लोगों को गुमराह करके वोट बटोरने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में जनता को गुमराह करके अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही और जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस पार्टी के पास न नीति है, न नीयत और न नेतृत्व...कांग्रेस को 5 अक्टूबर को जनता से जवाब मिलेगा। हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।