हरियाणा में तीसरी बार बनेगी BJP की सरकार - सुरेश राणा

यमुनानगर (कुलदीप सैनी), 2 सितम्बर -हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरे एक्शन मोड में है। चुनावों के मद्देनजर सम्मेलनों का दौर जारी है। इसी कड़ी में जगाधरी में भाजपा द्वारा त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।उतर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अपने भाषण से सम्मेलन में आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वही उन्होंने दावा किया की तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा सरकार बनने जा रही है। वही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।