आप और कांग्रेस जनता के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं:अरुण साव


रायपुर:, 7 सितम्बर - छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने हरियाणा में AAP- कांग्रेस गठबंधन पर कहा "आप और कांग्रेस जनता के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। आप का गठन कांग्रेस के भ्रष्टाचार से निपटने के लिए हुआ था, लेकिन अब वह खुद भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आप भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है और कांग्रेस भी भ्रष्टाचार का स्रोत रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे की सगी हैं और हरियाणा की जनता इस बात को भली-भांति जानती है। आज हरियाणा की जनता भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद देगी।"