अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान  भारत आएंगे


नई दिल्ली, 7 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 9-10 सितंबर 2024 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में यह महामहिम की पहली भारत यात्रा होगी। उनके साथ UAE सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।