अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा 

नई दिल्ली, 17 सितंबर- 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सौंपा। अब आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री का पद संभालेंगी। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।