कर्नाटक: भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज़

बेंगलुरु, 19 सितम्बर - कर्नाटक पुलिस के अनुसार, राजराजेश्वरी नगर के भाजपा विधायक मुनिरत्न के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज़ किया गया है। मामला रामनगर ज़िले के कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज़ किया गया है। शिकायत के अनुसार, घटना कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक निजी रिसॉर्ट में हुई। विधायक मुनिरत्न सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है।