पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए 5 नए मंत्री, विभागों में हुआ बदलाव

चंडीगढ़, 23 सितम्बर- पंजाब कैबिनेट में आज 5 नये मंत्री शामिल किये गये। विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत हरदीप सिंह मुंडिया को माल, शहरी विकास और जल आपूर्ति विभाग दिया गया है। बरिंदर गोयल को खनन, जल संसाधन और जल एवं भूमि संरक्षण मंत्रालय, मोहिंदर भगत को रक्षा सेवा, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी विभाग का पोर्टफोलियो दिया गया है। डॉ. रवजोत सिंह को स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय मामले और तरूणप्रीत सिंह सौंद को पर्यटन और संस्कृति, उद्योग और व्यापार सहित ग्रामीण और पंचायत विभाग सौंपे गए हैं।