15 अक्टूबर को पंचायत होंगे चुनाव 

चंडीगढ़, 25 सितंबर- राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होंगे और मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भरे जाएंगे और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही इन चुनावों के नतीजे 15 अक्टूबर को ही घोषित किए जाएंगे।