2047 से बहुत पहले ही हम विकसित देश बन जाएंगे- हरदीप सिंह पुरी

पुणे (महाराष्ट्र), 27 सितम्बर - केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब तिसरी बार दायित्व संभाला तो पहले 100 दिन में कई काम हुए हैं। 2014 में हमारी अर्थव्यवस्था विश्वभर में 10वें स्थान पर थी, आज वो 5वें स्थान पर है। मेरा मानना है कि 2047 से बहुत पहले ही हम विकसित देश बन जाएंगे।