दो नाबालिगों ने डॉक्टर की गोली मारकर की ह*त्या 

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर- दिल्ली के कालिंदी कुंज के जैतपुर इलाके के नीमा अस्पताल में दो नाबालिगों ने 55 वर्षीय डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक दोनों आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी। 1 अक्टूबर को एक आरोपी के पैर के अंगूठे में लगी चोट का इलाज किया गया था। बुधवार देर रात वह एक लड़के को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।