2027 में पंजाब में आएगी भाजपा सरकार- रवनीत सिंह बिट्टू

जालंधर, 10 अक्टूबर- आज केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू जालंधर के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद अब भाजपा पंजाब में आने की तैयारी कर रही है और 2027 के चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आज भाजपा नेताओं से चर्चा हुई है।