मशहूर अभिनेता अतुल परचुरे का निधन
मुंबई, 14 अक्टूबर- मशहूर अभिनेता अतुल परचुरे का निधन हो गया है। अतुल ने सलमान खान से लेकर अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। अतुल को सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी रोल्स से मिली। एक्टर की उम्र महज 57 साल थी। हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता अतुल परचुरे के जाने से फिल्म जगत को झटका लगा है। वह कैंसर को मात देकर काम पर लौटे थे। अतुल ने कपिल शर्मा के शो में कई किरदार निभाए थे।
#मशहूर अभिनेता अतुल परचुरे का निधन