कुलदीप सिंह धालीवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया
चंडीगढ़, 3 जुलाई - पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह धालीवाल ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मेरे पंजाब के लोगों की भलाई के लिए मेरी मेहनत जारी है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि एनआरआई विभाग जो पहले कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था, अब नए बने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को दे दिया गया है।
पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
#कुलदीप सिंह धालीवाल