अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढा, कई घाट डूबे


अयोध्या(उत्तर प्रदेश), 03 जुलाई  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है और इसका उफान जारी है। गुप्तार घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है।
 प्रशासन ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को घाट के आसपास जाने से मना किया है, और नौका विहार पर भी फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, इसके बावजूद कुछ एक नावें घाट के पास चलती देखी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा के मद्देनज़र नदी किनारे न जाएं। स्थानीय लोग प्रशासन की तैयारियों को लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं।

#अयोध्या