हम इस मानसून में 70 लाख पौधे पूरी दिल्ली में लगाने वाले हैं:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 3 जुलाई - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज वन महोत्सव कार्यक्रम, सरकार द्वारा किया गया वह प्रयास है जो दिल्ली में पर्यावरण के महत्व को जन-जन से जोड़ने वाला है। आज सरकार ने निर्णय किया है कि हम इस मानसून में 70 लाख पौधे पूरी दिल्ली में लगाने वाले हैं..."
बतादे वन महोत्सव, जिसे "पेड़ों का त्योहार" भी कहा जाता है, भारत में हर साल 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाने वाला एक सप्ताह का वृक्षारोपण उत्सव है।
इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है. इस दौरान, पूरे देश में विभिन्न गतिविधियों जैसे वृक्षारोपण अभियान, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है.
#मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता