उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है: Supriya Shrinate

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर - बहराइच हिंसा मामले पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है, कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा में उत्तर प्रदेश में इतना भीतर घात है, योगी आदित्यनाथ की कुर्सी खतरे में है कि वे केवल उसी को बचाने में लगे हुए हैं। जिस प्रदेश में ADG कानून-व्यवस्था को दंगा होने के 48 घंटे बाद बंदूक लेकर सड़क पर चलना पड़े, वहां की कानून-व्यवस्था क्या होगी आप समझ सकते हैं। उत्तर प्रदेश में हम बार-बार शांति बहाल करने की अपील कर रहे हैं। बहराइच के हालात सामान्य होने चाहिए लेकिन वे बद से बदतर होते जा रहे हैं। यह सच है कि उत्तर प्रदेश की जो पुलिस एक रूट पर व्यवस्था तक नहीं कर सकी वो एनकाउंटर करने में सबसे आगे रहती है।