सिंचाई मंत्री ने दादूपुर हेड और हथिनीकुंड बैराज के विकास कार्य का किया निरीक्षण
यमुनानगर, 6 फरवरी (कुलदीप सैनी) - हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने आज यमुनानगर जिले के दादूपुर और हथिनीकुंड बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों को बारीकी से समझा। इस दौरान विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी और चंडीगढ़ से बड़े अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज का इतिहास बहुत पुराना है। यह हमारी जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल जी इसकी नींव रखी थी। श्रुति चौधरी ने कहा कि अगर विकास कार्य में कोई भी धांधली या भ्रष्टाचार पाया गया तो उसे पर कड़ा एक्शन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं समय-समय पर इसका निरीक्षण करूंगी अगर कोई लापरवाही बढ़ता पाया गया तो उसे पर कार्रवाई भी की जाएगी।
#सिंचाई मंत्री
# दादूपुर हेड
# हथिनीकुंड बैराज