केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया 38वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का हुआ शुभारंभ

फ़रीदाबाद, 7 फरवरी - हरियाणा के फरीदाबाद में आज 38वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का शुभारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। इस मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले में जहां इस बार थीम स्टेट मध्यप्रदेश और ओडिशा होंगे। वहीं पार्टनर कंट्री एक देश ना होकर बिम्सटेक देशों का समूह है, जिसमें बांग्लादेश देश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड शामिल हैं।
मेले का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सूरजकुंड में कला और संस्कृति के उत्सव का प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि शिल्प के माध्यम से हम एकता के सूत्र में बंधे है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति का दुनिया भर में सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व भर में आकर्षण का केंद्र बन रहा है और भारत का टूरिज्म सेक्टर विकसित हो रहा है।

#केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया 38वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का हुआ शुभारंभ