राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज महाकुंभ में लगाएंगी आस्था की डुबकी
नई दिल्ली, 10 फरवरी -महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था के उमड़ते सैलाब के बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पवित्र स्नान करने आ रही हैं। राष्ट्रपति अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी। उनकी यात्रा को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण, जिला पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
#राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू