अरविंद केजरीवाल सत्ता के बिना नहीं रह सकता - रवनीत सिंह बिट्टू
दिल्ली, 26 फरवरी - केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हम बार-बार कह रहे थे कि ये आदमी (अरविंद केजरीवाल) सत्ता के बिना नहीं रह सकता। अगर संजीव अरोड़ा विधायक की सीट जीत जाते हैं तो वे सांसद और विधायक दोनों पद नहीं रख सकते। अगर हार जाते हैं तो ये उनसे कहेंगे कि आप विधायक की सीट हार गए, हम आपको अब सांसद की सीट क्यों दें, चित और पट दोनों अरविंद केजरीवाल की हैं। अभी तो चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है, फिर भी हो सकता है कि पहले ही संजीव अरोड़ा का इस्तीफा (राज्यसभा से) ले लिया जाए ताकि अरविंद केजरीवाल सांसद बन जाए।
#अरविंद केजरीवाल सत्ता के बिना नहीं रह सकता - रवनीत सिंह बिट्टू