उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे
देहरादून, 1 मार्च - उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे। जिन BRO कर्मियों को बचाया गया है, उनमें से 3 का जोशीमठ के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है, अब तक फंसे हुए कुल 55 बीआरओ कर्मियों में से 47 को बचा लिया गया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को बचाया जा रहा है। सेना, NDRF, ITBP, जिला प्रशासन, आपदा प्रशासन सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। यहां पर बर्फबारी हुई है सभी मार्ग बंद हैं। हमारा प्रयास है कि जो शेष लोग बच गए हैं उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए। जिन14 लोगों को जोशीमठ लाया गया है वे सभी सुरक्षित हैं।
#उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे