चमोली हिमस्खलन घटना पर सेना के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव का बयान
देहरादून (उत्तराखंड), 1 मार्च - चमोली हिमस्खलन घटना पर सेना के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया, " फंसे हुए लोगों का बचाव अभियान चल रहा है और भारतीय सेना की ब्रिगेड की टीम लगातार बचाव कार्य कर रही है। इस पूरे अभियान में करीब 50 लोगों को निकाला गया है और बचाए गए 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। जो घायल हैं उन्हें निकालने को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारे सेना के डॉक्टर घायलों का सफलतापूर्वक इलाज कर रहे हैं। लेकिन अगर उन डॉक्टरों को लगेगा कि उन्हें आगे भेजना जरूरी होगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
#चमोली
# हिमस्खलन
# PRO
# लेफ्टिनेंट कर्नल
# मनीष श्रीवास्तव