विनय कुमार सक्सेना और सीएम रेखा गुप्ता ने महिला बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली, 9 मार्च - दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "...'शक्ति से समृद्धि', यह बाइक रैली का आयोजन हुआ है। यह दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए गर्व की बात है। एक हादसे ने जो डर दिल्ली की बेटियों के मन में बैठाया था, उस डर के आगे जीत है यह अहसास देने के लिए आज यह बाइक रैली का आयोजन हो रहा है... मेरी कामना है कि सभी महिलाएं इसमें शामिल हों और अपने हौसले को नई उड़ान दें।
#विनय कुमार सक्सेना
# सीएम रेखा गुप्ता
# महिला बाइक रैली