21 से 28 मार्च तक होगा बजट सत्र - हरपाल सिंह चीमा
चंडीगढ़, 13 मार्च- पंजाब कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। इसके बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य का बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल 21 मार्च को विधानसभा में भाषण देंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार सत्र को छोटा या बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब का बजट 26 मार्च को पेश किया जाएगा।
#21 से 28 मार्च तक होगा बजट सत्र - हरपाल सिंह चीमा