कुरुक्षेत्र:स्थिति अब नियंत्रण में है:एसीपी मंदीप सिंह
कुरुक्षेत्र, 22 मार्च - हरियाणा: फायरिंग की घटना पर एसीपी मंदीप सिंह ने कहा, "सुबह करीब 9.30 बजे दो गुटों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्थरबाजी हुई। एक व्यक्ति ने दो राउंड फायरिंग भी की। एक व्यक्ति की जांघ में गोली लगी है, वह अब खतरे से बाहर है... दूसरे व्यक्ति के सिर पर पत्थर लगा है, उसकी हालत भी स्थिर है। स्थिति अब नियंत्रण में है... एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और गोली चलाने वालों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं..."
#कुरुक्षेत्र