गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांखली में 'जनता दरबार' किया आयोजित

सांखली (गोवा), 23 मार्च - गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांखली में 'जनता दरबार' आयोजित किया। जनता दरबार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रमोद सावंत ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस बीच कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। 

#गोवा
# मुख्यमंत्री
# प्रमोद सावंत
# सांखली
# जनता दरबार