प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित 

पेरिस, 18 जून - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस, फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "पेरिस रंगों का शहर है। यहां आर्ट, आइडिया और इनोवेशन की प्रेरणा है। इसे भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हुए लोग अधिक खूबसूरत बना देते हैं... आज जब मैं फ्रांस से वापस जाने की तैयारी में हूं तो ऐसा लग रहा है कि मैं भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं। फ्रांस में रह रहे आप सभी लोगों ने 21वीं सदी के भारत और फ्रांस के रिश्तों को जिस तरह से कनेक्ट किया है तो वह हमारे रिश्ते की बहुत बड़ी ताकत बन रही है 

 
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
# फ्रांस