BJP के लोग मुसलमानों को अपना वोटर नहीं मानते हैं - प्रशांत किशोर

पटना (बिहार), 1 अप्रैल - वक्फ संशोधन विधेयक पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि जब ये देश बना था और जो वादे किए गए थे, आज के लोगों को की जिम्मेदारी है कि उन वादों के प्रति प्रतिबद्ध रहें। अगर कोई बदलाव कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर इस तरह के कानून बनाए जाने से पहले उन वर्गों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। वक्फ बिल से मुसलमानों का एक बड़ा वर्ग डरा हुआ है। सरकार जल्दी में तुष्टीकरण की राजनीति के लिए इस कानून को बना रही है। सरकार को लोकसभा में बहुमत नहीं है। वे कानून इस लिए बना पा रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार जैसे लोग सरकार की मदद में खड़े हैं। नीतीश कुमार जैसे नेता अगर पक्ष में वोट न दें तो सरकार ये कानून नहीं बना सकती है। भाजपा के लोग मुसलमानों को अपना वोटर नहीं मानते हैं, लेकिन नीतीश कुमार जैसे लोग जो खुद को मुसलमानों के हितैषी बताते हैं। ऐसे लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए।

#BJP के लोग मुसलमानों को अपना वोटर नहीं मानते हैं - प्रशांत किशोर