अखनूर के केरी बाट्टल में पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया
अखनूर, 12 अप्रैल - अखनूर के केरी बाट्टल में रात सीमा पार से पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा कि आतंकियों को घुसपैठ करवाने के उद्देश्य से सीमा पार से गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को भारत में घुसने के दौरान कवर दिया। गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया है।
#अखनूर