जयराम ठाकुर को मीडिया फीवर हो गया है: सुखविंदर सिंह सुक्खू
शिमला, 30 अप्रैल - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर के बयान पर कहा, "जिस दिन पूरा देश शोक में था, उस दिन जयराम ठाकुर नाच रहे थे। वे उन लोगों पर ऊंगली उठा रहे हैं जिन्होंने देश की एकता-अखंडता के लिए प्राणों का बलिदान दिया है, जिन्होंने देश को मजबूती प्रदान की...जयराम ठाकुर को मीडिया फीवर हो गया है, वह अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता, वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं... उन्होंने राज्य के संसाधनों को लुटाया है, हम इसकी रक्षा कर रहे हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।"
#जयराम ठाकुर