किसी प्रदेश का पानी रोकना असंवैधानिक है - भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़, 3 मई - कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के साथ जल बंटवारे के विवाद पर हरियाणा की सर्वदलीय बैठक पर कहा कि जहां हरियाणा के पानी का सवाल है तो हम सभी एक साथ सरकार के साथ खड़े हैं। किसी प्रदेश का पानी रोकना असंवैधानिक है। अभी तक पंजाब अपने शेयर से 9% ज्यादा पानी ले चुका है। यह पानी राजस्थान और दिल्ली में भी जाएगा। यह असंवैधानिक, अमानवीय और अलोकतांत्रिक फैसला है।

#किसी प्रदेश का पानी रोकना असंवैधानिक है - भूपेंद्र सिंह हुड्डा