राजस्थान: प्रदेश में सरकार की स्थिति अच्छी नहीं है - अशोक गहलोत

जयपुर, 5 मई - राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन की बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि शासन पर ध्यान दें। सरकार की स्थिति अच्छी नहीं है। भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है, काम नहीं हो रहे, सरकार किस दिशा में जा रही है किसी को नहीं पता।

#राजस्थान: प्रदेश में सरकार की स्थिति अच्छी नहीं है - अशोक गहलोत