मुंबई पुलिस ने 5 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
मुंबई, 5 मई - नवी मुंबई पुलिस ने पनवेल के करंजाडे इलाके में 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। इन लोगों के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट थे, लेकिन उन्होंने धोखाधड़ी से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी हासिल कर ली थी। इनमें से तीन लोगों ने भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया है। इन फर्जी दस्तावेजों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित विभागों को इसके लिए पत्र भेजे जा रहे हैं।
#मुंबई पुलिस ने 5 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार