हरियाणा का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए - मनोहर लाल खट्टर

पानीपत, 5 मई - हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने जो कहा है, सबके सामने कहा है। हमारा पानी का अधिकार है। लेकिन पंजाब का मुख्यमंत्री जबरदस्ती कर रहा है। पंजाब का पानी पंजाब को मिलना चाहिए, हरियाणा का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए। बातचीत से जल्द इस विषय का समाधान होगा।

#हरियाणा का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए - मनोहर लाल खट्टर