समुद्र के सबसे भयानक जीव

समुद्र की दुनिया में खूबसूरत जीव-जन्तु हैं तो कई ऐसे भी जीव-जन्तु वहां मौजूद हैं जो समुद्री जीव-जन्तुओं के साथ-साथ इंसानों के भी दुश्मन होते हैं। समुद्र में रहने वाले एक ऐसा जीव है जिसका जबड़ा विशाल और उसमें अनगिनत दांत होते हैं। आप आप सोच रहे रहे होंगे कि आखिर वह कौन-सा जीव है। जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं, तो हैरान और परेशान होने की ज़रुरत नहीं है। समुद्र का दुनिया में उसका काफी आतंक फैल हुआ है। हर समुद्री जीव-जन्तुओं के साथ-साथ इंसान भी उससे भयभीत रहते हैं। उस भंयकर समुद्री जीव का नाम है ‘व्हेल’ मछली। इस आक्रमणकारी ‘व्हेल’ को ‘आरकिंस मास्को’ कहते हैं। वह सबसे ज्यादा मांस खाने के लिए मशहूर है। ये इतने भंयकर होते हैं कि सभी समुद्री जीव-जन्तु उसे देखकर भाग खड़े होते हैं। यहां तक कि बड़े आकार की 30 फुट लंबी, विशाल जबड़े और तीखे दांतों वाली ‘व्हेल’ मछलियां भी वहां नहीं ठहरती। 
वैसे तो समुद्र में अनगिनत मछलियों की प्रजाति पायी जाती है। लेकिन वह उतनी खतरनाक नहीं होती है। जहां तक बात शार्क की है। इसका समुद्र में कोई दूसरा मुकाबला नहीं कर सकता है। शिकारी मछलियों में ‘शॉर्क’ का अपना विशिष्ट स्थान है। ऐसा माना जाता है कि शॉर्क पैदायशी तौर पर भूखी होती है। इसे चाहे जितना भोजन मिल जाए वह भी इसके लिए कम ही होता है। इसका सारा जीवन अपनी भूख को शांत करने में ही बीतता है। इसका शिकार करने का तरीके भी सबसे अलग होता हैं। यह किसी समय भी बिना आवाज़ किये या बड़े चुपके से अपने शिकार पर आक्रमण कर सकती है। इसकी ध्राण शक्ति इतनी तीव्र होती है कि मीलों दूर से खून को सूंध लेती है। वैसे तो सफेद ‘शॉर्क’ 40 फुट तक लंबी होती है। इसके जबड़े बहुत ही बड़े और आकार में त्रिकोण होते हैं। सफेद ‘शॉर्क’ के दांत बिल्कुल छुरी जैसे होते हैं। वहीं एक प्रकार की शॉर्क 20 फुट लम्बी होती है, जो अपनी छाती पर भार देकर तैरती है। इसकी पूंछ तेज धारवाली और जबड़े मजबूत होते हैं। इन दांतों के द्वारा वह ‘क्लैम’ मछली तक को बड़ी आसानी से मारकर खा जाती है। इतना ही नहीं अपनी भूख मिटाने के लिए यह शार्क इंसानों का भी शिकार करती है। 
 

मो-9835053651

#समुद्र के सबसे भयानक जीव